मां शीतला का दर्शन-पूजन से मनुष्य के सभी दु:ख-दर्द हो जाते हैं दूर
मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। नवरात्रि के अवसर बुधवार को श्री शीतला माता धाम परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शीतला माता धाम मंदिर व्यवस्था समिति के संरक्षक भरत लाल राही ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर मां शीतला का दर्शन-पूजन करने के बाद मनुष्य के सभी दु:ख-दर्द समाप्त हो जाते हैं। व्यवस्था समिति के संरक्षक भरत लाल राही ने कहा कि मां शीतला का दर्शन पूजन करने से मनुष्य में सुख, शांति और समृद्धि आती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। इस अवसर पर समिति के संजय वर्मा, राम अवध सिंह, दयाशंकर गुप्ता, डॉ राम गोपाल गुप्त, दिनेश बरनवाल, सौरभ मद्धेशिया, अरविंद बरनवाल, एसपी अग्रवाल, महातम यादव, आनंद कुमार, संजय खण्डेलवाल, रामकेर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.