कौशाम्बी, जनवरी 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों की भीड़ जुटी। जिले के अलावा प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली समेत पूर्वांचल के दर्जनों जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां शीतला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे। मां का दर्शन करने के बाद जयकारा लगाते हुए नव वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत किया। नव वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार की भोर लगभग 5 बजे से ही कड़ा धाम क्षेत्र भक्तों की चहल-पहल शुरू हो गई। धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने मोक्षदायनी के पावन जल में स्नान किया। इसके पश्चात भक्त मां शीतला का जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे। लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने माता का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, हलवा-पूरी का भोग अर्पित कर नववर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.