कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- फोटो सिराथू। जनपद में लगभग 10 महीने की सेवा देने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का स्थानांतरण बीते दिनों सेनानायक पीएसी मेरठ के पद पर हो गया। गुरुवार दोपहर उन्होंने शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने उन्हें माता के चरणों की चुनरी ओढ़ाकर एवं मां की फोटो देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आईपीएस राजेश कुमार ने कहा कि कौशांबी में उन्हें सभी का भरपूर स्नेह और सहयोग मिला। उन्होंने अपने कार्यकाल की सफलता का श्रेय मां शीतला के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि मेरठ में भी माता रानी की कृपा से बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। माता के दरबार से आशीर्वाद लेने के बाद आईपीएस राजेश कुमार मेरठ में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.