जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर में दो दिवसीय 33वां भव्य शृंगार महोत्सव एवं भंडारे का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव के प्रथम दिन अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दूसरे दिन माता का दिव्य श्रृंगार एवं आरती हुई। इस दौरान मां को छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार की मालाओं और पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। रामायण पाठ के समापन के बाद मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश गुप्ता ने पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और भजन संध्या का शुभारं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.