सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कुल्‍लूकेरा पंचायत स्थित बानमारा गांव में स्थित मां शारदा धाम में मां सरस्वती पूजा के मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह आठ बजे से अधिवास पूजन के बाद अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगी। वहीं 24 जनवरी को महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बता दें कि झारखंड-छतीसगढ़ सीमा पर स्थित मां शारदे का मंदिर ना सिर्फ धार्मिक बल्‍की सामाजिक रुप से भी काफी प्रसिद्ध है। दो राज्‍य की सीमा पर बिरजमान मां शारदे अपनी डोर से झारखंड और छतीसगढ़ दोनो राज्‍य के लोगों को जोड़े हुए है और दोनों के बीच प्‍यार और मोहब्‍बत का संदेश दे रही है। मंदिर में दोनों ही राज्‍यों के हजारो लोग पहुंचते हैं और श्रद्धा के साथ मां के चरणों में शीष झुकाकर विद्या, विनय और सादगी का अशीर्वाद प्राप्‍...