सहारनपुर, अप्रैल 14 -- पुवांरका। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा अवसर और चुनौतियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ अपने विचार रखें। सोमवार को जनता रोड स्थित विश्वविद्यालय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों एवं चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से आए डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हमें भारत को एक विकसित देश बनाना है, तो हमें एक जागरूक और प्रबुद्ध समाज का निर्माण करना होगा। इसके लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने के लाभों तथा उससे मिलने वाले अनुभवों के बारे में विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.