सहारनपुर, जनवरी 28 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा माह दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ये परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://msuresults.com पर उपलब्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी कि बुधवार को बीबीए तृतीय सेमेस्टर, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बी.वॉक (आईटी) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बी.वॉक (योगिक) तथा एमएससी (जूलॉजी) के तृतीय सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए गए हैं। संबंधित छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...