सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 21 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में वर्ष 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों और विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 2026 में पूर्ण होने वाले विभिन्न संकाय के पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्राविजनल मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों को सूची पर कोई आपत्ति हो, वे 10 जुलाई को शाम 5 बजे...