सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2022 से 2025 तक की व्यक्तिगत (प्राइवेट) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को अंतिम अवसर दिया है, जो किसी कारणवश अपनी डिग्री पूर्ण नहीं कर पाए हैं या किसी विषय में अनुपस्थित रहे हैं अथवा अनुत्तीर्ण हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना लिखित आवेदन परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से, डाक अथवा ईमेल के माध्यम से आठ मई तक अनिवार्य रूप से भेज दें। विश्वविद्यालय इन आवेदनों के आधार पर छात्रों की परीक्षा से संबंधित मामलों में उचित निर्णय लेगा। यह भी पढ़ें- पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित, 10 से 18 मई तक मौका उन्होंने स्पष्ट क...