सहारनपुर, जनवरी 3 -- मां शाकुम्भरी देवी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस पावन पर्व पर माँ के भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माँ शाकुम्भरी देवी के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। शनिवार को भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ से सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान भरत अग्रवाल, बृजेश सैनी, अंकित नामदेव, हैप्पी नारंग, अंकुश जैन, नीरज वर्मा, दीपक नामदेव, दिनेश प्रजापति, सोनू अनेजा, रवि रुहेला, सुमित सैनी, शुभ सैनी, शानू नामदेव, गौतम, रजनीकांत, अरुण सैनी, योगेश सैनी आदि सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.