शामली, जून 22 -- शामली। मां शाकुंभरी देवी सेवा संघ द्वारा शुक्ल पक्ष की चौदस के अवसर पर रविवार को 138वे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।रविवार को शहर के ओम प्लाजा मार्किट में मां शाकुंभरी देवी सेवा संघ द्वारा शुक्ल पक्ष की चौदस के अवसर पर रविवार को 138वे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संरक्षक राकेश गर्ग, भौरीलाल संगल व नरेन्द्र धीमान ने माता रानी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष सुरेनद्र बंसल ने बताया कि प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चौदस के को एक डीलक्स बस दोपहर 12 बजे शामली के बुढाना रो...