सहारनपुर, मई 6 -- पुवांरका। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और एसएमएमएच राजकीय मेडिकल कॉलेज के बीच शैक्षणिक-स्वास्थ्य सहायता को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कुलपति प्रो. विमला वाई के मार्गदर्शन में, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और शेख-उल-हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कमल कृष्णा और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी की गरिमामयी उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो. विनोद कुमार (शैक्षणिक समन्वयक ), प्रो. सुरेंद्र कुमार (डीएसडब्ल्यू एवं प्राणी विज्ञान विभाग), डॉ. प्रदीप कुमार (पब्लिक हेल्थ विभाग), तथा मेडिकल कॉलेज की डॉ. छाया मित्तल (सा...