सहारनपुर, मई 8 -- अभिमन्यु वालिया सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदजट्ट में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा धार्मिक जोश, हिंदुत्व और राजनीतिक संदेशों के बीच पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी, भारत माता, गंगा-यमुना और "जय श्रीराम" के जयघोष के साथ की। जैसे ही मुख्यमंत्री ने जयकारे लगाए, पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- छह बार फतवों का जिक्र कर योगी ने साधा बड़ा सियासी निशानामुख्यमंत्री का संबोधन मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिंदुत्व और विकास दोनों मुद्दों को साथ रखते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आ...