नई दिल्ली, अगस्त 10 -- यूपी के सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों में हो रही मूसलाधार बारिश ने सोमवार तड़के मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। रात करीब दो बजे शाकंभरी खोल में अचानक आई बाढ़ के जबरदस्त उफान से मंदिर के मुख्य द्वार की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। तेज धार ने करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा प्रसाद, नारियल, चुनरी, छत्र, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान डूब गया। मंदिर क्षेत्र में एलिवेटेड पुल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की क्रेन, जनरेटर, लोहे की प्लेट, पाइप समेत निर्माण सामग्री पानी के तेज बहाव में बह गए। अचानक आए सैलाब से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने भूरादेव मंदिर के पास नाकाबंदी कर शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया।ए...