सहारनपुर, अप्रैल 2 -- बेहट। शिवालिक पर्वत मालाओं के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा एवं विश्वास की बंयार बह रही है। बुधवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मेले का अंतिम दिन में सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने तीन से चार घंटे लाइनों में चलकर माता रानी की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। विभिन्न देवी देवताओं से स्वरूप से सजी झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद बनी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।बता दें कि सिद्धपीठ में मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का रैला पहुंचना शुरू हो गया था, जो बुधवार को दिनभर पहुंचते रहे। चैत्र नवरात्र मेले का अंतिम दिन होने से भारी संख्या में भक्त सिद्धपीठ पहुंचे। वाहनों की भीड़ के...