शामली, जनवरी 3 -- नगर की अग्रवाल धर्मशाला में मां शाकंभरी जन्मोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मां शाकंभरी देवी सेवा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। शुक्रवार देर सायं आयोजित कार्य क्रम मे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के दौरान "जय माता दी" और "राधे-राधे" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए और माता रानी के दरबार में सिर झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विधायक प्रसन्न चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं संग आरती उतारी और माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी सेवा...