मां शाकंभरी के जयकारों से गूंजी शिवालिक की पहाड़ियां
सहारनपुर, मार्च 25 -- बेहट। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दरबार में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की कुशलता एवं तरक्की की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से समूच क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा। मंगलवार को चैत्र नवरात्र मेले के छठे दिन भी सिद्धपीठ में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालु अपनी बारी आने की इंतजार करते हुए माता के भजनों का गुणगान कर रहे थे। कुछ श्रद्धालु थिरकते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे। मुख्य मंदिर में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालु परिक्षेत्र में स्थित अन्य देवी देवताओं के दरबार में अपनी अर्जी लगा रहे थे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मेला परिक्षेत्र में सजे बाजार से जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर बोलते हुए मंदिर व्यवस्थापक राज परिवार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.