कन्नौज, फरवरी 2 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रयाग में मां व बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह दिनों बाद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के सम्बंध में ग्राम सरायप्रयाग निवासी रेनू देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 28 जनवरी को समय करीब सात बजे शाम को बाजार में उसका पुत्र सुमित को गाँव के राजा पुत्र राम स्वरुप, सर्वेश पुत्र मनफूल ने पुरानी रंजिश में गाली गलौज किया। जब उसने विरोध किया तो उसे मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। जब वह अपने पुत्र को बचाने गई तो उसे भी मारा पीटा। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...