मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के मां और तीन बच्चों का अपहरण के बाद हत्या कर दिए जाने के चर्चित मामले में पुलिस को अब तक एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि एफएसएल लैब से फिर से संपर्क साधा जा रहा है। एफएसएल रिपोर्ट से ही तय होगा कि अपहरण के बाद मां और उसके तीन बच्चों की हत्या कैसे हुई या उन्होंने आत्महत्या की थी। मामले में जेल भेजे गए आरोपित मीनापुर थाना के मधुबनी निवासी अमोद कुमार पर पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी है। इसमें पुलिस की ओर से हत्या या आत्महत्या के बिंदुओं पर मामला स्पष्ट नहीं किया जा सका है।बता दें कि अहियापुर के सिपाहपुर गांव में किराए के मकान में रह रही ममता देवी अपने तीन बच्चे आदित्य कुमार, अंकुश कुमार और कृति कुमारी के साथ बीते 10 जनवरी को घर से निकली। वह ल...