गढ़वा, अप्रैल 26 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह गांव स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर का 28 वां स्थापना दिवस 3 मई को अत्यंत भव्य और श्रद्धामय वातावरण में मनाए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। उक्त अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। उसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़ भाग ले रहे हैं। मंदिर का रंग रोगन, मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने में कारीगर रात दिन एक कर काम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं । सजावट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। मंदिर के मुख्य संयोजक सह आयोजक पलामू जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता शशि भूषण दुबे ने अपनी पूरी टीम के साथ मझिआंव स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर वहां के महंत श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास को इस अवसर पर शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.