मिर्जापुर, जून 3 -- विंध्याचल। नवरात्र के दो माह बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर का दानपात्र को खोला गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों से निकाले गए रुपयों की गिनती की गयी। इन दान पात्रों से कुल 15 लाख 27 हजार 632 रुपये प्राप्त हुए। यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा की गई। सोमवार और मंगलवार को कुल पच्चीस दानपात्र से 37 लाख 45 हजार 827 रुपये प्राप्त हुए। नायब तहसीलदार गरिमा यादव की देखरेख में दान पेटिका खोली गई। विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों से निकले रुपये की गिनती मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में पुलिस और सीसी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। यह भी पढ़ें- विंध्यवसिनी मंदिर के तीन दानपात्रों से मिले 22.18 ...