मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- विंध्याचल, मिर्जापुर l मां विंध्यवसिनी मंदिर पर घटाभिषेक कार्यक्रम सुबह से शुरू हो गया l सुबह 10 बजे मंदिर पर आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन बंद लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया l वार्षिक घटाभिषेक से पहले मंदिर का समस्त बिजली कनेक्शन काटने के पश्चात घटाभिषेक शुरू हुआ । नगर विधायक/ पुरोहित रत्नाकर मिश्रा ने गंगा जल का पहला घड़ा मां विंध्यवासिनी की चरणों में अर्पित किया । दो घंटे तक हजारों की संख्या स्थानीय लोग मिट्टी के घड़े से मंदिर की धुलाई करेंगे । मंदिर दोपहर राजश्री आरती के पश्चात 1:30 बजे आम श्रद्धांलुओं के लिए खुलेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.