मिर्जापुर, अगस्त 30 -- विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विंध्यवासिनी के दरबार मे रविवार को देवी जयंती के पर्व पर लाखों भक्तों ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। मान्यता के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को मां का अवतरण दिवस मनाया जाता है। सुबह मंगला आरती के पश्चात मां का कपाट खुलते ही कतार में खड़े भक्तों के जयकारे से पूरा विंध्यधाम गूंज उठा। सुबह से शाम तक दर्शन पूजन चलता रहा। किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह से मां का दीदार किया।बरसात के बावजूद भक्त कतार में खड़े रहे। श्रद्धालु हाथों में नारियल चुनरी माला फूल इलायचिदाना इत्यदि पूजन सामग्री के साथ कतार में खड़े श्रद्धालु बारी-बारी से दर्शन पूजन किया। गर्भगृह में जाने के लिए गेट नंबर दो से कतार लगा रहा। वही झांकी से दर्शन के लिए गेट नंबर...