चम्पावत, अगस्त 31 -- नवनीत, पाटी। देवीधुरा के मां वाराही मंदिर में तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान महिलाओं ने दो दिन उपवास के बाद उद्यापन किया। महिलाओं ने मां वाराही के नौले से जल लाकर शक्तिपीठ, अनंतवैली, गर्भ गुफा,भैरव मंदिर,काली मंदिर में जलाभिषेक किया। देवीधुरा के बग्वाल मेले में सोमवार को तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर के पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ने बताया कि बग्वाल से पूर्व चार खाम और सात थोकों के प्रतिनिधियों ने मां वाराही की विराट पूजा की थी। यह भी पढ़ें- Champawat News: बग्वाल मेले की सांस्कृतिक संध्या में रंग जमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...