सिमडेगा, मई 28 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मां वनदुर्गा मंदिर समिति का पुनर्गठन एवं विस्तार गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम पूज्य स्वामी उमाकांत दास जी महाराज की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें मंदिर समिति के नए सदस्यों का चयन किया गया। समिति विस्तार के दौरान सोमारू सिंह, बालगोविंद सिंह, विश्वनाथ सिंह, कृष्ण सिंह एवं रामप्रसाद सिंह को सक्रिय सदस्य बनाया गया। वहीं स्वामी उमाकांत दास जी महाराज को मुख्य संरक्षक, जहूरण सिंह एवं नीलांबर महतो को संरक्षक तथा ज्योतिष आचार्य संजय मिश्रा को मुख्य मार्गदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर स्वामी उमाकांत दास जी महाराज ने कहा कि मां वनदुर्गा मंदिर को केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि शक्तिपीठ एवं आस्था के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को आगे बढ़ा...