रांची, मार्च 5 -- रांची। हिन्दी साहित्य संकल्प संधान पीठ के तत्वावधान में 19 मार्च को न्यू मोरहाबादी स्थित स्वाध्याय परिसर में मां राजमणि सम्मान समारोह का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि डॉ. रामनारायण तिवारी और अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत शुक्ल होंगे। इस अवसर पर नागपुरी साहित्य में योगदान हेतु शकुंतला मिश्रा को मां राजमणि स्यमंतकमणि सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, वीणा श्रीवास्तव को लोकपूज्य रामछविला त्रिपाठी वाग्देवी सम्मान और जितेंद्र कुमार को भोजपुरी साहित्य के लिए शहीद श्रीराम तिवारी कौस्तुभमणि सम्मान से नवाजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...