मथुरा, जून 13 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मथुरा जनपद के दौरे के दौरान मथुरा-वृंदावन की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने अवध गोविंद विहार स्थित यशोगोपाल होटल में मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय राय ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण और मथुरा-वृंदावन की चरमराई यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक प्रतिदिन घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज ...