चतरा, अप्रैल 23 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय से महज़ दो सौ मीटर पर स्थित मां मीना फ्यूल्स पत्थलगड्डा में क़रीब दो माह से पेट्रोल एवं डीजल नहीं रहने से ग्राहकों को काफ़ी परेशानी हो रही है। मालूम हो कि इस फ्यूल्स में कभी पेट्रोल नहीं रहता तो कभी डीज़ल उपलब्ध नहीं रहता है जिससे ग्राहकों को काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। चूंकि मां मीना फ्यूल्स से ॐ साईं पेट्रोल पंप, नन्द पेट्रोलियम पत्थलगड्डा क़रीब तीन किलोमीटर की दूरी पर रहने के कारण किसी- किसी दो पहिए वाहनों को गाड़ी को धकेलकर ले जाना पड़ा है। किसी गुमटी में बोतल में अगर पेट्रोल मिल भी गया तो मूल्य से अधिक राशि ग्राहकों को देना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पिपरासी-भितहा में ब्लैक में बिक रहा पेट्रोल-डीजल, बढ़ी परेशानी ग्राहकों ने बताया कि मां मीना फ्यूल्स पत्थलगड्डा में बराबर पे...