अल्मोड़ा, मई 31 -- कमल पंत, सल्ट। तल्ला मानिला मंदिर में वीएसआर एनजीओ ने एक दिवसीय मां मानिला दुर्गा महोत्सव लगाया। शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलाकारों ने भजन-कीर्तन और देवी गीत प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच हुई। आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित हुई। यहां डॉ. पीताम्बर, अध्यक्ष कैलाश बोरा, यशपाल बोरा, नंदन बोरा, बलवंत बोरा, संतोषी बिष्ट, गोधन बोरा, जगदीश बोरा, डॉ. महेंद्र बोरा थे। यह भी पढ़ें- मां मानिला दुर्गा महोत्सव की रही धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...