सीतापुर, अप्रैल 2 -- कमलापुर, संवाददाता। कमलापुर के महोली गांव में लगने वाले महोठे रानी दरबार मेले की शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह मेला एक माह तक चलेगा। कई भक्तों ने अपने घर से मां के दरबार तक दंडवत करके मां का पूजन अर्चन किया। मेला समिति आयोजक ने बताया कि मां महोठे रानी दरबार में प्रतिवर्ष चैत्र मास की पौर्णमाषी से मासिक मेले का आयोजन कराया जाता है। मां के दरबार में मिट्टी की मटकी एवं सुहाग सामग्री चढ़ाई जाती है। सभी श्रद्धालु मटकी चढ़ाकर पूजन अर्चन करते हुए मां से मन्नते करते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा की हुई हर मनोकामना मां के दरबार में पूरी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.