चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा । मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर स्थानीय माहुरी भवन चाईबासा में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य महिला समिति की एक संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान 11 मार्च से शुरू हो रहे मां मथुरासिनी महोत्सव की रूपरेखा की तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार राम ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मथुरासिनी महोत्सव 11 मार्च से शुरू हो रहा है जो कि 13 मार्च तक चलेगा। सचिव केशव प्रसाद ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 11 मार्च को प्रात: 8:00 बजे कलश स्थापना से शुरू होगी, उसके बाद पूजा-अर्चना व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। संध्या में भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। 12 मार्च को प्रात: 8:00 बजे से पूजा शुरू होगी, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। संध्या में छप्पन...