गिरडीह, मार्च 12 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहुरी मंडल राजधनवार के द्वारा बुधवार को गाजे -बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में समाज की महिला, पुरूष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यह कलश यात्रा राजधनवार तोड़ो राम धर्मशाला प्रांगण से निकली और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए राजघाट राजा नदी पहुंची। जहां पंडितों ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ कराके कलश में जल भरवाया। कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पूजा स्थल तोड़ो राम धर्मशाला पहुंचे। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया। कलश स्थापन के साथ ही मां मथुरासिनी की पूजा प्रारंभ हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.