कोडरमा, जून 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी दरबार भजन मंडली के तत्वावधान में मां मथुरासिनी का प्रथम दरबार श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। अखिलेश पांडेय ने कराई व यजमान पूनम सेठ और विनोद सेठ थे। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें गिरधारी सोमानी,मुन्ना भदानी, सत्येंद्र सिन्हा, पंकज केशरी, सत्यम, विशाल सिंह, सुरेश यादव, राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, आनंद सिंह, साक्षी भदानी एवं पूनम सेठ सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन पूनम सेठ ने किया, जबकि विकास वैशखियार व आशुतोष भदानी सह-संयोजक रहे। मौके पर माहुरी मंडल के महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसिमे, सह सचिव दिलीप अठघरा, उपाध्यक्ष उदय बड़गवे, सह सचिव महेंद्र लोहानी, रजत ...