गिरडीह, मार्च 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। माहुरी समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी के दो दिनी पूजानोत्सव पर बुधवार को तिसरी प्रखंड के चंदौरी में माहुरी समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा चंदौरी में स्थित माहुरी समाज के कंपाउंड से निकाली गई। जिसमें शामिल महिलाओं, युवतियों, युवा, बच्चों और पुरुषों ने हाथों में धार्मिक झंडा लेकर पूरे चंदौरी का भ्रमण किया। इसके बाद पुनः दुर्गा मंडप के पहले स्थित माहुरी समाज के पंडाल के पास आकर शोभा यात्रा संपन्न हो गई। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष पीला वस्त्र धारण किए हुए थे। सभी मां मथुरासिनी की जय, जय श्री राम, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम आदि धार्मिक नारे लगा रहे थे। धार्मिक नारे और शोभा यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा संपन्न होने के उपरा...