नवादा, मार्च 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में मां मथुरासिनी महोत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर सहित जिले भर से आए श्रद्धालुओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोए रखने का संकल्प लिया। मां मथुरासिनी के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। माहुरी समुदाय की कुलदेवी मां मथुरासिनी के महोत्सव पर नवादा शहरी क्षेत्र में सुबह से भारी गहमागहमी रही। माहुरी समाज के लोगों ने भारी संख्या में महोत्सव में हिस्सा लिया। नवादा शहर के साथ ही अन्य प्रखंडों से लोग भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले माहुर वैश्य सेवा सदन मिर्जापुर में महोत्सव का आरंभ माता की पूजा से हुई। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। गाज...