गिरडीह, मार्च 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। ईसरी बाजार स्थित मां मथुरासिनी भवन में बुधवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मां मथुरासिनी की पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गई। माहुरी वैश्य मंडल ईसरी बाजार के तत्वाधान में इस वार्षिक पूजन महोत्सव में माहुरी वैश्य मंडल के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरीशंकर माथुर, दिनेश सेठ, दामोदर सेठ, बिनोद सेठ एवं सुनील सेठ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मौके पर माधुरी वैश्य मंडल, मथुरासिनी भवन संचालन समिति, महिला समिति, नवयुवक समिति एवं बालिका समिति के पदाधिकारी सदस्य सहित समाज के दर्जनों महिला पुरूष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...