जहानाबाद, मार्च 11 -- माता के जयकारे से माहौल बना रहा भक्तिमय शोभा यात्रा के साथ मां मथुरासानी की पूजा महोत्सव मनाया गया मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में मां मथुरासिनी की विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई। आयोजन मखदुमपुर माहुरी वैश्य मंडल के द्वारा आयोजित किया गया। मां मथुरासानी को सिद्धिदात्री और माहुरी समाज का कुलदेवी माना जाता है। समारोह की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुई। शोभा यात्रा आयोजन स्थल ठाकुरबारी परिसर से शुरू होकर पूरे बाजार होते हुए वापस पूजा स्थल पर लौटी। शोभा यात्रा में बाजे गाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिससे महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। यात्रा के दौरान लोग जय माता दी कि नारे लगा रहे थे। डीजे पर देवी गीत बजाया जा रहा था जिससे माहौल भक्तिमय में बन गया था। महोत...