धनबाद, मई 8 -- कतरास माहुरी धर्मशाला में गुरुवार को माहुरी समाज की सत्येंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मां मथुराशिनी समिति कतरास का अध्यक्ष रजनीश कुमार, सचिव संदीप गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सौरव भदानी चुन लिए गए। चुनाव प्रक्रिया में प्रकाश राम गुप्ता, अवधेश गुप्ता एवं मुकंद राम गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। मौके पर अविनाश गुप्ता, शालिनी सेठ, रेनु गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, माहुरी महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, श्यामा कांत गुप्ता, मनोज राम गुप्ता, सुरेंद्र भदानी, रमित गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...