वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के प्राचीन तीर्थ 'चक्र पुष्करणी' कुंड स्थित मां मणिकर्णिका देवी का वार्षिक शृंगार 20 अप्रैल को वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के अवसर पर रात्रि नौ बजे होगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 अप्रैल को मध्याह्न 12 बजे मां मणिकर्णिका देवी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मणिकर्णिका कुंड में स्नान की व्यवस्था रहेगी। प्रधान पुरोहित पं. जयेन्द्र नाथ दूबे 'बब्बू महाराज' ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चक्र पुष्करणी कुंड में स्नान करने मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- नवरत्न भजन गायकों के सूर से गूंजेगा यज्ञ स्थल यह प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.