वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। मंगला गौरी के जन्मोत्सव पर विविध अनुष्ठान के साथ मंगल गीत गूंजे। माता का शृंगार कर 56 भोग लगाया गया। 51 कन्याओं का पूजन हुआ। महिलाओं ने जागरण कर माता की महिमा का बखान किया। मां मंगला गौरी आरती सेवा समिति की ओर से महंत नारायण गुरु ने माता का शृंगार किया। उन्होंने सुबह मां को पंचामृत स्नान करवाकर नवीन वस्त्र, आभूषण धारण कराए। 11 तरह के पुष्पों से शृंगार किया। मौसमी फल, मिष्ठान सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। दोपहर में कन्याओं का पूजन किया गया। भंडारा में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 8 बजे से जागरण हुआ। क्षेत्रीय महिलाओं ने सोहर, पचरा, देवी गीत, चैती आदि से माता की महिमा का गुणगान किया। रात 12 बजे गिरीश पांडेय ने महाआरती की। शृंगार में कु...