चतरा, मई 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर बुधवार की शाम गिद्धौर में संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को प्रशासन ने सील कर दिया है। जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो के नेतृत्व में हुई जांच में बिना वैध अनुमति यह स्टोन क्रेशन संचालन की पुष्टि हुई, जिस कारण इसे सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व नियम उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...