हाथरस, जुलाई 30 -- सहपऊ। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला, जब सहपऊ कस्बे से 21 श्रद्धालुओं का जत्था गंगोत्री उत्तराखंड से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले सभी कांवड़ियों ने मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और यात्रा की सफलता की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके दल द्वारा तीसरी बार डाक कांवड़ लाई जा रही है। इससे पहले वे दो बार हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ चुके हैं, लेकिन इस बार भगवान भोलेनाथ की कृपा से गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- चारधाम से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त का स्वागत उनका कहना था कि गंगोत्री की यात्रा उनके लिए नया अनुभव होगा और इससे भगवान शिव के प्रति उनकी आस्थ...