चम्पावत, मई 31 -- जगदीश ओली, लोहाघाट। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन देवीधार मन्दिर परिसर में धूमधाम से किया गया। रविवार को मां भगवती मंदिर देवीधार में आयोजित योगाभ्यास लीला जोशी, कविता बोहरा और सोनिया आर्या ने कराया। मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक स्थलों पर, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधारने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के प्रति प्रेरित करना था। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। मंच संचालन डॉ. सुधाकर गंगवार ने किया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. उमेश भारती, डॉ. जेबा मलिक विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानी...