गाजीपुर, मार्च 23 -- रेवतीपुर। चैत नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गाजीपुर से लगभग 20 किमी और बिहार सीमा से करीब 30 किमी दूर स्थित यह मंदिर पूरे क्षेत्र में अपनी मान्यताओं और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि शंकरवार (सांकृत्य) गोत्र की कुलदेवी मां भगवती सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। मंदिर से जुड़ी किंवदंतियों के अनुसार मुस्लिम शासनकाल में काम मिश्र और धाम मिश्र ने सन् 1707 में फतेहपुर सीकरी से मां की प्रतिमा लाकर यहां स्थापित की थी। वहीं ब्रिटिश काल में पड़े अकाल के दौरान मां ने वृद्धा का रूप धारण कर लोगों का लगान चुकाकर उन्हें संकट से उबारा।यह मंदिर अपनी पंचतलीय...