मां भगवती जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर गूंजते रहे जयकारे
शामली, जून 21 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में युवा जागरण समिति द्वारा आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी रात भजनों, जयकारों और धार्मिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार रात्रि आयोजित जागरण का शुभारंभ विधि-विधान के साथ मां भगवती के पूजन से किया गया। इसके बाद मंच पर पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए टी-सीरीज कलाकार प्रेम मेहरा ने मां भगवती, बालाजी महाराज और बाबा खाटू श्याम के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे नजर आए। यह भी पढ़ें- मां भगवती जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.