दुमका, फरवरी 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत के महुबना पंचायत के ग्राम ठाड़ी में चौथे दिन दूर दूर से मां भगवती को भोग लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु। प्रत्येक दिन पंडित कृष्णानंद ठाकुर वैदिक मंत्रोचारण के द्वारा भोग लगाने का कार्य किया जाता हैं।रात्रि में पंडित निरंजन ठाकुर के द्वारा माता भगवती के महिमा का शुभारंभ कर ठाकुर वेद खंड पर चर्चा करते हुए कहते हैं कि कलियुग में मां भगवती की पूजा अर्चना पृथ्वी पर हों। इसके लिए भगवती मईया ने भोले नाथ से युक्ति की।और कहा कि पृथ्वी लोक पर सभी जगह आपका पूजा अर्चना किया जाता हैं। मैं भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए पृथ्वी लोक पर भक्तों से पूजा लेना चाहती हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...