बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- नगर के मोहल्ला रामनगर में 18 वॉ मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें माता ब्रजेश्वरी जागरण मंडल के तत्वावधान में भव्य झांकियां निकाली गई। माता ब्रजेश्वरी जागरण मंडल के भजन गायक पंडित रामनिवास शर्मा के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। जागरण में राधा कृष्ण,भोला पार्वती, मां काली एवं मां शेरावाली की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पूरी रात्रि चले जागरण के बाद सुबह आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के बबलू शर्मा, राजीव प्रजापति, मोनू चौधरी, विशाल चौहान शाहिद समिति के अन्य पदाधिकारी और भगत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...