दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बांधडीह में मां भगवती के जागरण कार्यक्रम से पूरा गांव भक्ति मय हो गया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में माता भगवती की सुबह शाम विधिवत पूजा-अर्चना हो रही है। रात आठ बजे से रात्रि बारह बजे तक पंडित निरंजन ठाकुर के द्वारा मां भगवती की कथा प्रसंग सुनाया जा रहा है। इस क्रम में कलाकारों द्वारा प्रसंगाधीन नाट्य चित्रण की भी प्रस्तुति की जा रही है। धार्मिक भजनों, मंत्रोच्चारण और दिव्य ज्योति के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय हो गया है। मध्य रात्रि तक चलने वाले इस आयोजन में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी जैसे गीतों से भक्त झूम उठे हैं। यह अनुष्ठान देवी दुर्गा की भक्ति में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। जागरण में पहुंचे कलाकरों ने मां काली और शिव भगवान की लीलाएं प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.