अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- जलालपुर, संवाददाता। क्षेत्र की जागृत पीठ श्री शीतला माता मठिया मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर मां दुर्गा, चन्द्रघण्टा की आराधना से गुंजायमान हो उठा। सुबह की पहली किरण से ही जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा अशोक पांडे ने कहा कि यह जागृत पीठ स्वयं मां की कृपा से प्रकट हुई है। भक्तों का यह अपार प्रेम देख लगता है, मां खुद अपने भक्तों को बुला रही हैं। श्रद्धालु विकास कुमार ने कहा भक्ति और आस्था का यह अटूट सिलसिला ही इस पीठ की महिमा है। मंदिर परिसर को बनारस से आये फूलों से नीरज जलालपुरी टीम ने भव्य रूप से सजाया है और रात्रि में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में सराबोर है। वहीं या...