चाईबासा, जून 30 -- नोवामुंडी,नोवामुंडी। साप्ताहिक हाट प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में आगामी दो जुलाई से मां भगवती दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव की शुरुआत अधिवास,अंकुर रोपण,वेदी निर्माण,दीक्षा ग्रहण,धान्या दिवारा से होगी। महोत्सव के दूसरे दिन कलश यात्रा,शाला संस्कार के अलावा तीसरे दिन पंच कर्म,यज्ञ,दुर्गा-शिव,हनुमानजी का महास्नान समेत शयन विधान के साथ नियमित रूप से वेद पाठ,गुरु पूजा,सूर्य पूजा,दुर्गा सहस्त्र पाठ,गीता पाठ को शामिल किया जाएगा। दुर्गा पूजा समिति के राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू ने बताया कि राजस्थान से संगमरमर पत्थर से तैयार कर लाए गए भगवान गणेश,शिव,भगवती देवी,हनुमान आदि देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ चंडी बाड़ी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत...